Flipkart Big Saving Days Sale शुरू, कई प्रोडक्ट्स पर 75% तक का भारी डिस्काउंट-

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Flipkart Big Saving Days Sale 2026:- Flipkart की बिग सेविंग डेज़ सेल शुरू हो गई है। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट मोबाइल फ़ोन, स्मार्ट टीवी, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर 70% तक का डिस्काउंट दे रही है। यह सेल फ्लिपकार्ट पर 6 मार्च से 10 मार्च तक चल रही है। इस चार दिन की सेल में आप कई प्रोडक्ट सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं।

Smartphone पर ऑफर

फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में स्मार्टफोन की खरीद पर डिस्काउंट के साथ-साथ नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। एप्पल का iPhone 17 इस सेल में महज 74,900 रुपये में मिल रहा है। 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए इस आईफोन को 8,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं।

Vivo T4x को लॉन्च प्राइस से 1,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। वीवो का यह फोन 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा Samsung Galaxy S25+, Nothing Phone 3a Pro, Realme 14 5G, Motorola G96 5G समेत कई ब्रांड के प्रीमियम और मिड रेंज के फोन को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।

Read Also: महंगाई का झटका! घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

Smart TV और अप्लायंसेज पर ऑफर

फ्लिपकार्ट पर चल रही इस सेल में स्मार्ट टीवी, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि को 75% तक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस सेल में कई लोकप्रिय ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी आपको आधी कीमत में मिल जाएंगे। आप 5,599 रुपये की शुरुआती कीमत में स्मार्ट टीवी घर ला सकते हैं। वहीं, 1.5 टन वाले Split AC को 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में खरीदा जा सकता है।

Laptop पर ऑफर

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे इस सेल में आप लैपटॉप्स, ईयरबड्स, हेडफोन आदि को 50% तक सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा एक्शन कैमरा, स्मार्टवॉच, गेमिंग कंसोल आदि को भी आप लोएस्ट प्राइस में घर ला सकते हैं।

Leave a Comment