Gajar Ki Barfi Recipe: गाजर का हलवा तो आपने बहुत खाया होगा, लेकिन क्या गाजर की बर्फी ट्राई की है..? 

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Gajar Ki Barfi Recipe:- जैसे ही सर्दियाँ आती हैं, लोग गाजर का हलवा बनाना और खाना शुरू कर देते हैं। गाजर का इस्तेमाल जूस, करी और सलाद में भी होता है। लेकिन गाजर के हलवे का स्वाद तो बस लाजवाब होता है। हालाँकि, आज हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे हैं जो गाजर के हलवे से भी ज़्यादा स्वादिष्ट है: गाजर की बर्फी। जी हाँ, गाजर की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आपको बाज़ार में किसी भी मिठाई की दुकान पर गाजर की बर्फी आसानी से मिल जाएगी, लेकिन घर पर बनी बर्फी का स्वाद बेमिसाल होता है। आप खोया (गाढ़ा दूध) या दूध का इस्तेमाल करके घर पर स्वादिष्ट गाजर की बर्फी बना सकते हैं। तो जल्दी से गाजर की बर्फी की रेसिपी नोट कर लीजिए!

गाजर की बर्फी रेसिपी (Gajar Ki Barfi Recipe)

पहला स्टेप- आपको बर्फी बनाने के लिए करीब 1 किलो ताजा गाजर लेनी होंगी। ध्यान रखें गाजर लाल हों और बहुत ज्यादा मोटी न हों। जूसी गाजर का स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है। अब इसमें डालने के लिए आपको 1 कप मावा, आधा कप काजू पाउडर, 1 कप फुल क्रीम दूध, थोड़े मेवा और इलायची पाउडर की जरूरत होगी। बर्फी बनाने में 2 चम्मच देसी घी और 1 कप चीनी लगेगी।

दूसरा स्टेप- गाजर को धो लें और सुखा लें। सारी गाजर को बारीक साइज से कद्दूकस कर लें। अब कड़ाही में दूध डालें और उसमें कद्दूकस की गई गाजर डालकर मीडियम फ्लेम पर पकने दें। बीच-बीच में गाजर को चलाते रहें जिससे नीचे से चिपके नहीं।

Kala Chana Chaat Recipe: नाश्ते के लिए परफेक्ट है काले चने की चटपटी चाट, मिलेंगे गजब के हेल्थ बेनिफिट्स

तीसरा स्टेप- अब जो भी ड्राई फ्रूट्स बर्फी में डालने हैं उन्हें बारीक काट लें। इलायची को पीसकर लें। अब जो मावा आपने बनाया है या मार्केट से खरीदा है उसे अच्छी तरह से मसल लें। जब गाजर पक जाए और दूध सूख जाए तो उसमें देसी घी डाल दें। चम्मच से चलाते हुए घी को गाजर में मिलाएं और 5 मिनट और पकाएं। इससे गाजर घी में भुन जाएगी।

चौथा स्टेप- अब चीनी डाल दें और गाजर का सारा पानी सूखने दें। चीनी डालने के बाद गाजर पानी छोड़ेगी। जब सारा पानी सूख जाए तो इसमें मावा मिला दें। इसे फिर से सूखा होने तक पकाएं और जब मिश्रण अच्छे से ड्राई हो जाए तो काजू का पाउडर मिला दें। स्वाद के लिए इलायची पाउडर डाल दें। 

पांचवां स्टेप- एक ट्रे या प्लेट लें और उसमें नीचे घी लगाकर चिकना कर लें। इस पर तैयार गाजर का पूरा मिश्रण डालें और ऊपर से चिकना कर लें। अब इसे कुछ देर सेट होने के लिए रख दें। कटे हुए पिस्ता और काजू ऊपर से लगाकर सजा दें। 

तैयार हो चुकी है एकदम नमर और मुंह में घुल जाने वाली गाजर की बर्फी। आप इसे चाकू से अपनी पसंदीदा शेप में काट लें और टेस्टी गाजर की बर्फी को इंजॉय करें।

Leave a Comment