Gemstone:- ग्रह हमारी ज़िंदगी में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। असल में, किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में ग्रहों की चाल सीधे तौर पर उसकी ज़िंदगी में होने वाले बदलावों पर असर डालती है। यही वजह है कि जब कोई व्यक्ति पैदा होता है, तो उसके जन्म के समय और तारीख पर खास ध्यान दिया जाता है, ताकि उस खास समय में ग्रहों की स्थिति के आधार पर जन्म कुंडली बनाई जा सके। जिस तरह ग्रहों का जीवन में खास रोल होता है, उसी तरह रत्न भी एक अहम जगह रखते हैं।
ज्योतिष में नौ ग्रहों का उल्लेख मिलता है, जो अलग-अलग राशियों और रत्नों से जुड़े हुए हैं। हर रत्न उससे जुड़े हुए ग्रह की स्थिति को मजबूत बनाने का काम करता है। आज हम आपको एक ऐसे रत्न के बारे में बताते हैं जिसे धारण करने वाले व्यक्ति का दिमाग चाणक्य की तरह तेज हो जाता है। वैसे हर रत्न हर व्यक्ति को फायदा नहीं देता इसलिए कुछ भी पहनने से पहले ज्योतिष की सलाह लेना आवश्यक होता है।
सुनहला बना देगा चाणक्य
सुनहला हल्के पीले रंग का एक खूबसूरत सा रत्न है, जिसे पुखराज का उपरत्न कहा जाता है। यह एक ऐसा जेमस्टोन है जो व्यक्ति को चाणक्य के समान बुद्धि देता है। अपनी बुद्धि के बल पर वह व्यक्ति जीवन में आ रही हर कठिनाई को बहुत आसानी से पार कर लेता है। अगर इसे मोती के साथ पहन लिया जाए तो लाभ और भी बढ़ जाता है।
Read Also: Shyam Kund: जानिए श्याम कुंड का क्या है रहस्य? कुंड में कहा से आता है पवित्र जल?
बृहस्पति को बनाता है मजबूत
सुनहला एक ऐसा रत्न है जो बृहस्पति से जुड़ा हुआ है। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति कमजोर है या वह अपने गुरु ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं उन्हें इसे जरूर पहनना चाहिए। दरअसल, बृहस्पति कमजोर होने की वजह से व्यक्ति को आर्थिक और व्यावसायिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बृहस्पति के शुभ प्रभाव पाने के लिए व्यक्ति इसे पहन सकता है।
मिलती है करियर में सफलता
यह ऐसा रत्न है जिसे धारण करने वाले व्यक्ति को करियर और बिजनेस में बहुत तरक्की मिलती है। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें पदोन्नति और प्रमोशन की प्राप्ति होती है और बिजनेस करने वालों का मुनाफा बढ़ जाता है। दरअसल ये बुद्धि को तेज करता है जिस वजह से व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ अपने सारे काम कर पाता है। यह व्यक्ति को कार्य क्षेत्र में रणनीति के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह व्यक्ति के जोखिम लेने की क्षमता को भी बढ़ा देता है।
मानसिक शांति की प्राप्ति
यह रत्न व्यक्ति के मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करता है। आर्थिक स्थिति भी इसके प्रभाव से मजबूत होती है। जिन लोगों को नौकरी में पदोन्नति चाहिए उनके लिए यह बहुत सहायक है। लंबे समय से किया गया कोई निवेश अगर आपको लाभ नहीं दे पा रहा है तो इसके प्रभाव से स्थिति बदल सकती है।
प्रतियोगी परीक्षा में लाभ
जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी यह बहुत लाभकारी है। दरअसल इसे ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ जाती है और कठिन चीजों को भी व्यक्ति आसानी से समझ पाता है। अगर आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो आप उसे यह रत्न पहना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह सफलता की संभावनाओं को बढ़ाता है।
कैसे करें धारण
- अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएं तो गुरुवार के दिन आप इस रत्न को धारण कर सकते हैं। कार्यों में दक्षता हासिल करने और उन्हें पूर्ण करने के लिए यह रत्न गुरुवार के दिन पहनना शुभ माना गया है।
- इसे अष्टधातु में जड़वाकर दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में धारण करना लाभदायक है।
- रत्न धारण करने से पहले आपको किसी ज्योतिषी की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

