Ghar Me Chori/मुलताई। नगर के भगतसिंह वार्ड में गुरूवार शाम सूने आवास को चोरों ने निशाना बनाया तथा नकदी सहित ज्वेलरी ले उड़े। घटना की जानकारी दुकान से घर लौटी स्वाति भार्गव द्वारा पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मकान मालिक स्वाति भार्गव ने बताया कि वे गुरूवार गांधी चौक स्थित दुकान में थी जिसके बाद दुकान बंद कर घर पहुंची तो घर में सभी कुछ अस्त व्यस्त था। उन्होने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी आलमारियों से ज्वेलरी और नकदी ले गए। इस संबन्ध में थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है जिसमें बाहर से भी जांच टीम बुलाई गई है। तथा डाग की भी मदद ली जा रही है। उन्होने बताया कि फिलहाल चोरी क्या क्या गया है इसकी जानकारी ली जा रही है जिसके बाद एफआईआर की जाएगी।
Navratri 2025: नवरात्र में मां ताप्ती के दोनों मंदिरों की होगी आकर्षक साज सज्जा

