Gold-Silver:- सोने चांदी के भाव का बर्ताव इन दिनों अनप्रेडिक्टेबल बना हुआ है. यानी खरीदारों के लिए भाव का अंदाजा लगाना मुश्किल सा हो रहा है. कल 19 फरवरी को MCX पर सोने के भाव में सुबह तेजी देखी गई थी, लेकिन रात को बाजार बंद होने से पहले कीमतें गिरावट में चली गईं. गुरुवार को पूरे दिन सोने चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव का खेल जारी रहा. 19 फरवरी को अप्रैल वायदे वाला 24 कैरट सोना (24 Carat Gold Price) 119 रुपये गिरकर 154,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
वहीं मार्च वायदे वाली चांदी का भाव (silver rate) 7 रुपया ऊपर चढ़कर 241,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ. आइये जानते हैं कि आज 20 फरवरी को सोने चांदी का रेट (20 feb gold rate silver rate) क्या है.
24 कैरेट (शुद्ध सोना): ₹15,649 प्रति ग्राम (₹1,56,490 प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट (जेवराती सोना): ₹14,345 प्रति ग्राम (₹1,43,450 प्रति 10 ग्राम)
18 कैरेट (लो-बजट): ₹11,737 प्रति ग्राम (₹1,17,370 प्रति 10 ग्राम)
चांदी का रेट (Silver Rate Today)
चांदी की कीमतों में कल की तुलना में हल्की बढ़त दर्ज की गई है. ₹245 प्रति ग्राम यानी ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम पर चांदी स्थिर है.

