Gold-Silver की कीमत में आई गिरावट, जानें आज 12 मार्च का ताजा भाव –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Gold-Silver:- भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह सोने की कीमत में ₹1090 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जबकि चांदी में भी ₹10,000 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इससे पहले बुधवार (11 मार्च 2026) को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,63,460 और चांदी की कीमत ₹2,90,000 पर बंद हुई थी। अगर आप शादी के लिए ज्वेलरी बनवाने या सोने-चांदी में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो पहले 12 मार्च की लेटेस्ट कीमतें जान लें।

  • 18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में): मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,21,820 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,21,720 चल रहा हैं। इसके अलावा ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,21,670 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,27,500 चल रहा है।
  • 22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में): को ​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में 22 कैरेट का भाव ₹1,48,850 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,48,750 पहुंच गया है। इसके अलावा ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,48,700 दर्ज हुए है। चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,49,700 चल रहा है।
  • 24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में): मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में सोने के रेट ₹1,62,370 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,62,270 और मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,62,220 दर्ज हुए हैं। ​चेन्नई, कोयंबटूर में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। यहां भाव ₹1,63,310 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) चल रहा है।

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव:

दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर में चांदी के भाव ₹2,80,000 (प्रति किग्रा) चल रहे हैं । चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल मेंकीमतों में बढ़त (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते) बनी है। यहां चांदी का भाव ₹2,90,000 (प्रति किग्रा) हो गया है।

सबसे शुद्ध 24 कैरेट सोना, 18 से 22 कैरेट में मिलाई जाती है अन्य धातु

  • सोने की शुद्धता को ‘कैरेट’ में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) पर 999 लिखा होता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती। बहुत नरम (Soft) होने के कारण इससे जटिल नक्काशी वाले आभूषण बनाना संभव नहीं है। यही कारण है कि ​ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का ही सोना बेचते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से सोने के सिक्के, बार (ईंटें) और निवेश के लिए किया जाता है।
  • 18 कैरेट (75.0% शुद्ध) पर 750 लिखा होता है। अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में इसका उपयोग होता है। 20 कैरेट सोने पर 833 (83.3% शुद्धता) लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है। 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) पर 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो।

Leave a Comment