Gold-Silver :- सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी देखने को मिली है। बुधवार सुबह, सोने की कीमतों में ₹3,980 प्रति 10 ग्राम की उछाल आई, जिससे कीमतें बढ़कर ₹1,53,530 हो गईं। वहीं, चांदी की कीमतों में ₹10,000 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई, और अब यह धातु ₹2.60 लाख पर बिक रही है। इससे पहले, मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) को 24-कैरेट सोने का भाव ₹1,49,990 पर बंद हुआ था, जबकि चांदी ₹2,50,000 पर बंद हुई थी। अगर आप आज सोने या चांदी में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो आइए भारतीय बुलियन बाज़ार द्वारा जारी (व्यापारियों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर) विभिन्न शहरों में 18, 22 और 24-कैरेट सोने के ताज़ा भावों पर एक नज़र डालते हैं।
18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। इसका अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में उपयोग होता है। 20 कैरेट पर सोने पर 833 लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है।
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,15,520
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,15,420
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,15,370
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,18,600
22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
22 कैरेट (91.6% शुद्ध): 22 कैरेट पर 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें।
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़:₹1,41,150
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,41,050
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,41,000
- चेन्नई, कोयंबटूर:₹1,42,000
24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
सोने की शुद्धता को ‘कैरेट’ में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। 24 कैरेट पर 999 लिखा होता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती। बहुत नरम (Soft) होने के कारण इससे जटिल नक्काशी वाले आभूषण बनाना संभव नहीं है।
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,53,970
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,53,870
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,53,820
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,54,910
प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव
- 10 ग्राम: ₹2,600
- 100 ग्राम: ₹26,000
- ₹2,60,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।

