Gold-Silver :- साल 2025 के आखिरी दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि चांदी के दाम में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। अगर आप 31 दिसंबर को सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जाने का विचार कर रहे हैं तो पहले 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव जांच लीजिए। स्थानीय सराफा बाजार द्वारा जारी की गई कीमतों (IBJA के आंकड़ों के आधार पर) के अनुसार, बुधवार सुबह 22 कैरेट सोने के दाम ₹ 1,24,700/-, 24 कैरेट का भाव ₹ 1,36,030/- और 18 कैरेट सोने का रेट ₹ 1,02,060/ (प्रति 10 ग्राम) दर्ज किए गए हैं। चांदी की कीमत ₹ 2,40,000/- लाख प्रति किलो रही।
सोने के भाव (Gold-Silver)
18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹ 1,02,060
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹ 1,01,960
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹ 1,01,910
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹ 1,04,700
22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹ 1,24,700
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹ 1,24,600
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹ 1,24,550
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹ 1,25,500
24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹ 1,36,030
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹ 1,35,930
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹ 1,35,800
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹ 1,36,910
31 दिसंबर का प्रमुख शहरों का चांदी का ताजा भाव
- ₹2,40,000/- (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागरपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
- ₹2,58,000/- (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापटनम और केरल। (अन्य राज्यों की तुलना में दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में बढ़त बनी हुई है)
सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव के कारण
सोने-चांदी के भाव में परिवर्तन के कई कारण हो सकते हैं। इसमें वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर में उतार-चढ़ाव, भू-राजनीतिक तनाव, शेयर बाजार, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी व ब्याज दरें शामिल हैं। इसके अलावा भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर सोने-चांदी की घरेलू कीमतों को भी प्रभावित करते हैं। घरेलू दामों पर USD-INR, आयात शुल्क, जीएसटी/टीसीएस, लोकल मेकिंग चार्ज भी असर डालते हैं। महंगाई, त्योहार और शादियों का सीजन भी सोने-चांदी के दामों पर असर डालते है।

