GST New Rates 2025:- GST परिषद की 56वीं बैठक देश के लिए बेहद अहम रही। बैठक के पहले दिन एक बड़े प्रस्ताव को मंज़ूरी मिली। दरअसल, जीएसटी सुधारों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। वर्तमान में चार स्लैब में मौजूद जीएसटी व्यवस्था को घटाकर सिर्फ़ दो स्लैब में कर दिया गया है। इस ढांचे को और भी सरल बनाने पर विचार किया जा रहा है। अब 5% और 18% स्लैब के प्रस्ताव को मंज़ूरी मिल गई है।
अब इस प्रस्ताव के तहत, 99% वस्तुएँ, जो वर्तमान में 12% स्लैब में आती हैं, 5% स्लैब में आ जाएँगी। साथ ही, 90% ऐसी वस्तुएँ, जो वर्तमान में 28% जीएसटी स्लैब में शामिल हैं, अब 18% टैक्स स्लैब में आ जाएँगी।
ये चीज़े हो जाएगी सस्ती
चलिए इस खबर में अब हम आपको बताते हैं कि जीएसटी के नए प्रस्ताव के मंजूर होने के साथ ही 22 सितंबर से क्या चीजें सस्ती होंगी और क्या महंगी। दरअसल, सबसे पहले 12% से 5% के स्लैब में आने वाले सामान पर नजर डालें तो इनमें पैकेज्ड मिठाइयां, नमकीन, टोमैटो सॉस और पापड़ आदि शामिल हैं। इसके अलावा रेडीमेड गारमेंट्स और फुटवियर पर भी अब टैक्स 12% से घटकर 5% हो जाएगा। घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तुएं भी सस्ती होंगी। इनमें वाशिंग पाउडर, ब्रश, पंखा, फर्नीचर, प्लास्टिक प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रिक एसेसरीज शामिल हैं। साथ ही खेती-बाड़ी से जुड़े सामान भी सस्ते होंगे। इनमें ट्रैक्टर आदि शामिल हैं। हेयर ऑयल से लेकर शैंपू तक भी अब सस्ते हो जाएंगे।
ये भी होंगी सस्ती
इसके साथ ही मौजूदा समय में 28% में शामिल चीजों को 18% के स्लैब में लाया जाएगा। इससे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे टीवी, फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन जैसे सामान सस्ते होंगे। साथ ही टू-व्हीलर और कार भी सस्ती होंगी, हालांकि यह राहत मुख्य रूप से मिड-सेगमेंट में ही मिलेगी। इसके अलावा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स, परफ्यूम, पेंट्स, सीमेंट और कंस्ट्रक्शन मटेरियल के साथ-साथ डीजल और डीजल से चलने वाली हाइब्रिड कारें भी अब सस्ती होंगी। मॉनिटर और प्रोजेक्टर, डिशवॉशिंग मशीन, पेट्रोल और सीएनजी से चलने वाली कारें भी अब सस्ती होंगी।
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम का भाव
ये चीज़ होंगी महंगी
वहीं, इस प्रस्ताव के साथ कुछ चीजें महंगी भी हो जाएंगी। नए टैक्स स्लैब्स के चलते अब कुछ वस्तुओं पर सरकार द्वारा टैक्स बढ़ाया जाएगा। इनमें हानिकारक प्रोडक्ट्स, शराब और लग्जरी प्रोडक्ट्स शामिल हैं। दरअसल, दो नए टैक्स स्लैब्स किए जाने से सबसे ज्यादा फायदा मिडिल क्लास को होता हुआ दिखाई दे रहा है। घरेलू प्रोडक्ट्स अब सस्ते होंगे और 12% से घटकर टैक्स स्लैब 5% में आ जाएगा। नए टैक्स स्लैब्स का असर मैन्युफैक्चरिंग से लेकर रोजगार तक देखने को मिलेगा।