Guru Nanak Jayanti 2025: गुरूसाहब बाबा के मंदिर में चढ़ाया निशान, बांटा हलुआ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                   सोनी समाज के द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है आयोजन

Guru Nanak Jayanti 2025/मुलताई। नगर के विवेकानंद वार्ड स्थित गुरूसाहब बाबा के मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर सोनी समाज के द्वारा निशान चढ़ाया गया जिसके बाद प्रसादी हलुआ का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग आयोजन में शामिल हुए। सोनी समाज के संदीप सोनी, संजय सावरकर, सुखदेव सोनी, योगेन्द्र सोनी, आर्यमन सोनी, राजू घोड़े, आशिष सोनी, अक्षय सोनी, संगीता सोनी, सुनंदा सोनी सहित अन्य लोगों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष धूमधाम से बाबा के मंदिर में निशान चढ़ाए जाते हैं जिसके बाद हलुआ का वितरण किया जाता है। उन्होने बताया कि इस वर्ष भी विधि विधान से गुरूसाहब बाबा का पूजन कर दो निशान चढ़ाए गए तथा प्रसादी का वितरण किया गया। पूर्व में दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट पर्व पर भी समाज के द्वारा अन्नकूअ धूमधाम से मनाया गया था।

BETUL NEWS- मोही के खेत में जमीन तक झूल रहे तार, युवक को लगा करंट, बाल-बाल बचा

Leave a Comment