Gwalior में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 4 घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Gwalior News Today:- इस वक्त की बड़ी खबर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सामने आ रही है। यहां स्कॉर्पियो और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग एक ही परिवार के थे। मृतक में दो महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। वहीं एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर मौजूद लोग हादसे को देखकर हैरान रह गए।

ऑटो में सवार थे 9 लोग

बता दें कि ऑटो में चालक सहित 9 लोग सवार थे। इसमें से पांच की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। ये हादसा ग्वालियर जिले के थाटीपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। परशुराम चौराहे के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। ये सभी लोग सताऊं गांव स्थित शीतला माता मंदिर दर्शन से दर्शन करके लौट रहे थे।

ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर, शीतला माता के दर्शन कर लौट रहे  पांच श्रद्धालुओं की मौत - gwalior scorpio auto collision many dead injured  near jain temple

MP NEWS TODAY: मुस्लिम डॉक्टर पर युवती से दुष्कर्म और नशीला इंजेक्शन देने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा-आगजनी

घायलों का इलाज जारी

घटना इतनी भीषण थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए और आसपास से गुजर रहे लोगों और पुलिस ने तुरंत ऑटो में फंसे घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। ऑटो को टक्कर मारने वाले स्कॉर्पियो सवार गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल घटना की गंभीरता को देखते पूरे शहर में गाड़ी की तलाशी के लिए नाकाबंदी लगा दी गई है। इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

INPUT : INTERNET

Leave a Comment