Har Ghar Tiranga/मुलताई (सलमान शाह)— हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज आरडी पब्लिक स्कूल मुलताई में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। भारी बारिश के बावजूद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर नगर में भव्य रैली निकाली। इस रैली में एनसीसी के कैडेट्स, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, प्रबंधन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों, प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए पुनः विद्यालय में समाप्त हुई। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। बारिश में भी भीगते हुए विद्यार्थियों का उत्साह देखकर नगरवासियों ने ताली बजाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
मोहम्मद जुबेर उज्जैर चीन खेलने हेतु चयन प्रतियोगिता में लेंगे भाग
विद्यालय प्राचार्य ने इस अवसर पर कहा कि यह रैली स्वतंत्रता दिवस के महत्व और तिरंगे के सम्मान को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे गौरव, एकता और बलिदान का प्रतीक है।