Holi 2026: बिसनूर में देर रात हुआ श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                       फाग मंडलियों ने पारंपरिक होली गीत गाकर बांधा समां

Holi 2026/मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम बिसनूर में सोमवार रात होलिका दहन का पर्व परंपरागत रीति रिवाजो के साथ धूमधाम से मनाया गया। गांव के बाजार चौक पर सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। साहू भजन मंडल एवं महिला भजन मंडली ने फाग गीतों द्वारा अपनी प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय और उल्लास पूर्ण बना दिया। प्रतिवर्ष फाल्गुन पूर्णिमा की संध्या पर होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है परंतु इस वर्ष मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण ग्रामीणों द्वारा धूरेंडी बुधवार को मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। ग्राम सरपंच प्रियंका अतुल ठाकरे एवं चंदा प्रफुल्ल ठाकरे द्वारा अपने महिला भजन मंडली के साथ मंगल गीत गाए और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रफुल्ल ठाकरे ने इस पर्व का महत्व समझाया और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। होलिका दहन के पश्चात ग्रामीणों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। आयोजन को सफल बनाने में अतुल ठाकरे, मंचित लोखंडे, प्रफुल्ल ठाकरे, रमेश काले, उपसरपंच केशो धोटे, गोलू महाले आदि गणमान्य की विशेष भूमिका रही ।

Read Also: ग्रहण में बंद रहे मंदिरों के पट, सूना रहा बाजार, गांवों से नही आए ग्रामीण शाम को स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की लगी ताप्ती तट पर भीड़

Leave a Comment