होली के लिए नगर सहित पूरे क्षेत्र में हो रही तैयारी, 4 माचे को मनाई जाएगी धुरेंडी
Holi Bazar/मुलताई। पवित्र नगरी में 2 मार्च को होली जलाई जाएगी वहीं चंद्र ग्रहण के कारण धुरेंडी 4 मार्च को मनाई जाएगी। होली को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है तथा बाजार में भी रंग गुलाल सहित पिचकारियों की दुकानें सज गई है। इस वर्ष नई स्टाईल की पिचकारियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है जिसके लिए खरीदी भी प्रारंभ हो गई है। रंग गुलाल की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है वहीं रंग गुलाल एवं पिचकारियों के साथ एक से बढ़कर एक मुखौटों की भी बिक्री हो रही है जिसे पहनकर धुरेंडी पर लोग घूमते नजर आते हैं। मुख्य मार्ग पर बसस्टेंड से लेकर फव्वारा चौक पर जगह जगह रंग गुलाल की दुकानें लग चुकी है। रविवार साप्ताहिक बाजार के दिन होली के सामान की जमकर बिक्री होगी जिसके लिए ग्रामीण अंचलों से भी भीड़ बाजार में उमड़ेगी। बताया जा रहा है कि ग्रामीण अंचलों में तीन दिनों तक रंग गुलाल खेला जाता है ऐसी स्थिति में ग्रामीण नगर के बाजार से जमकर रंग गुलाल एवं पिचकारी सहित अन्य सामानों की खरीदी करते हैं। धुरेंडी पर नगर में जगह जगह आयोजन होते हैं जहां लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। नगर के मेघनाथ मोहल्ले में लगने वाला पारंपरिक फागुन मेले का आयोजन 4 मार्च को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक किया गया है जिसमें भी ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर फाग मंडलियां जहां प्रस्तुति देती है वहीं ग्रामीण मेघनाथ का झूला भी झूलते हैं जिन्हे देखने के लिए भीड़ जुटती है।
Read Also: तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना, भक्तिरस में डूबा खाटू श्याम मंदिर परिसर

