Hyundai Verna facelift:- इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में एक बार फिर हलचल मचाने के लिए सेडान सेगमेंट की पॉपुलर कार Hyundai Verna अपने नए फेसलिफ्ट वर्जन के साथ एंट्री करने की तैयारी में है। Hyundai Motor Company की इस अपकमिंग कार के इंटीरियर की कुछ तस्वीरें हाल ही में लीक हुई हैं, जिसने ऑटो लवर्स के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है।
लीक हुई तस्वीरों से साफ पता चलता है कि Verna facelift में सिर्फ हल्के-फुल्के बदलाव नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर नई और एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। नए इंटीरियर में प्रीमियम फिनिश, अपग्रेडेड डिजिटल फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है, जिससे यह कार पहले से ज्यादा मॉडर्न और लग्जरी फील देगी।
माना जा रहा है कि अपडेटेड Verna अपने शानदार डिजाइन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ सेडान सेगमेंट में फिर से धूम मचाने वाली है। लॉन्च से पहले ही इसकी लीक तस्वीरों ने ग्राहकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।
फीचर्स : Hyundai Verna facelift
ड्यूल डिजिटल स्क्रीन और केबिन लेआउट: लीक इंटीरियर्स इमेजेस में साफ पता चलता है कि Hyundai Verna facelift में डुअल डिजिटल स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाएगा। एक स्क्रीन ड्राइवर के सामने इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में होगी तो दूसरी स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगी। यह फीचर Venue और Creta में पहले ही देखा जा चुका है। और Hyundai Verna facelift में इस फीचर को इस्तेमाल किया जाएगा। जिसके चलते यह पहले से और बेहतर हो जाएगा।
डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री से प्रीमियम टच: Hyundai Verna facelift में डैशबोर्ड का लेआउट पूरी तरह से नया बनाया जा रहा है। इसमें डुएल टोन अपहोल्स्ट्री साफ रूप से दिखाई देती है जो कार को और ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बनाती है। नया स्टीयरिंग भी डिजाइन में साफ दिखाई देता है जो बेहतर ग्रिप, टच और कंट्रोल प्रदान करेगा।
इंजन और पॉवर ट्रैन: Hyundai Verna facelift वर्जन में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। क्योंकि पावरट्रेन उसका पहले से ही दमदार है। Hyundai Verna facelift में 1.5 लीटर टर्बो इंजन ही दिया जा रहा है जो की 158bhp पावर और 253 nm टॉर्क जनरेट करेगा। यह 7 स्पीड DCT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ अवेलेबल होगा।
सेफ्टी फीचर्स का पूरा पैकेज़: Hyundai Verna facelift में 6 एयरबैग (ड्राइवर पैसेंजर साइड और कर्टन ) के लिए दिए जा रहे हैं । साथ ही इस गाड़ी को पहले ही ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। गाड़ी में होगा
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट
- ABS+EBD
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स
- इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल्स
- पार्किंग सेफ्टी ऐड
- 360° कैमरा
Read Also:- Renault Kwid 2026 Facelift: नए डिजाइन और दमदार ICE प्लान के साथ वापसी को तैयार
बेहतर टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी फीचर्स: Hyundai Verna facelift में बेहतर टेक्नोलॉजी फीचर्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
- प्रीमियम साउंड सिस्टम
- कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी
- बेहतर यूजर इंटरफेस
- ब्लूटूथ वॉइस कमांड
- स्मार्टफोन इंटीग्रेशन
लॉन्च और कीमत : Hyundai Verna facelift
Hyundai Verna facelift नया वर्जन 2026 की अगस्त तक लांच किया जा सकता है। हालांकि अभी भी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। पुराने मॉडल की कीमत बाजारों में 10.8 से 17 लाख एक्स शोरूम मिल रही है। उम्मीद की जा रही है की Hyundai Verna facelift वर्ज़न इसी कीमत के आसपास बिकेगी। हालांकि नए फीचर्स जोड़ने की वजह से हो सकता है प्रीमियम कार का दाम बढ़ जाएगा।

