महिला दिवस पर महिलाओं को जागरूक कर किया सम्मान, उड़ाया रंग गुलाल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                     नगर सहित क्षेत्र में महिला दिवस पर विभिन्न आयोजन

International Women’s Day 2026/मुलताई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर सहित पूरे क्षेत्र में विभिन्न आयोजन संपन्न हुए। जिसमें कहीं महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया तो कहीं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । होली के दौरान महिला दिवस आने से जमकर रंग गुलाल भी उड़ाया गया। नगर के भगत सिंह वार्ड क्षेत्र में महिला दिवस पर सुंदरकांड महिला मंडल की महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष एवं सफलता को लेकर चर्चा की गई तथा बताया कि महिला दिवस का यह दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों एवं उपलब्धियां को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है l भगत सिंह वार्ड में चिल्हाटी निवासी माहेश्वरी पंवार द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सुंदरकांड महिला मंडल की बहनों का सम्मान किया गया l माहेश्वरी पंवार ने बताया कि लैंगिक समानता एवं नारी सशक्तिकरण के लिए 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो बहने समाज के लिए अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर कार्य करती है उनके लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया जाता है l उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सुंदरकांड महिला मंडल की किरण पवार ,गीता पवार ,कविता देशमुख ,पुष्पा निरापुरे, सुनीता रावत, वंदना देशमुख ,सुनीता वैष्णव ,लता परिहार, कुसुम मालवी, नीलम पाल ललिता देशमुख सरिता देशमुख , वंदना देशमुख , कविता देशमुख सरिता , ललिता देशमुख , वंदना साहू. सहित अन्य बहनो का पुष्पहार से सम्मान किया गया l

मासोद में बताए महिलाओं को उनके अधिकार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रभात पट्टन के ग्राम मासोद में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया । आयोजन में बड़ी संख्या में मासोद की महिलाएं शामिल हुई। ग्राम सभा में महिलाओं के अधिकारों एवं कर्तव्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । रंग पंचमी के अवसर पर महिलाओं ने जमकर रंग गुलाल भी उड़ाया।

International Women’s Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने साझा किए अनुभव

ग्राम सभा के अंतर्गत सरपंच संगीता धोटे सचिव उत्तम राव मगरदे द्वारा चल रही शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें बाल विवाह रोकथाम हेतु महिलाओं ने शपथ ली। सरपंच द्वारा महिला बाल विकास विभाग से संबंधित आंगनबाड़ी केन्दो की योजनाओं से अवगत कराया । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, श्रम विभाग ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित पंचायत राज संचालनालय आदि विभागों की जानकारी एवं योजनाओं को महिलाओं को विस्तृत रूप से बताया गया।

Leave a Comment