iPhone 16 Series:- Apple का iPhone 16 अब भारत में बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है. JioMart पर यह फोन पहले से सस्ते दाम में उपलब्ध है और बैंक ऑफर्स के साथ और भी किफायती बन जाता है. ऐसे में यदि आप कम कीमत में दमदार आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इस फोन में दमदार कैमरा और शानदार डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है.
कीमत में हुई भारी कटौती
iPhone 16 की लॉन्च कीमत ₹79,900 थी, लेकिन फिलहाल यह JioMart पर ₹65,900 में लिस्ट किया गया है. इसके ऊपर बैंक ऑफर्स के जरिए ₹10,000 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत करीब ₹55,900 रह जाती है. इसके अलावा यूजर्स अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं.
डिस्प्ले और कैमरा है दमदार
iPhone 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्राइट और कलरफुल विजुअल देता है. कैमरा की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है. यह सेटअप कम रोशनी में भी अच्छी फोटो क्लिक करने में सक्षम है, जिससे यूजर्स को हर परिस्थिति में बेहतर रिजल्ट मिलता है.
Read Also: 6500mAh बैटरी और Pixel-जैसा कैमरा डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ Tecno Spark 50 5G, जानें कीमत
परफॉर्मेंस और बैटरी क्यों बनाते हैं इसे खास
iPhone 16 में Apple का A18 चिपसेट दिया गया है, जो इसे काफी तेज और स्मूद बनाता है. यह फोन आसानी से मल्टीटास्किंग और हेवी गेमिंग को संभाल सकता है, जैसे COD Mobile जैसे गेम्स बिना रुकावट चलते हैं. बैटरी के मामले में भी यह फोन अच्छा प्रदर्शन करता है और एक बार चार्ज करने पर एक दिन से ज्यादा चल सकता है. इसके साथ USB-C और MagSafe सपोर्ट भी मिलता है, जो चार्जिंग और एक्सेसरी यूज को आसान बनाता है.

