Apple के iPhone Fold के डिस्प्ले और कैमरा स्पेसिफिकेशन लीक!

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

iPhone Fold:- Apple के फोल्डेबल iPhone के बारे में जानकारी पहले भी सामने आई है, लेकिन अब पहली बार इस डिवाइस के रेंडर सामने आए हैं। ये रेंडर टिपस्टर और यूट्यूबर जॉन प्रॉसर ने फ्रंट पेज टेक पर एक नए वीडियो में दिखाए हैं। वीडियो में सबसे बड़ा दावा स्क्रीन पर लगभग न दिखने वाली क्रीज के बारे में किया गया है। अगर यह सच साबित होता है, तो Apple फोल्ड अब तक फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे अच्छा डिवाइस बन सकता है।

लीक के अनुसार Apple ने क्लैमशेल डिजाइन के बजाय बुक-स्टाइल फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर को चुना है। आगामी iPhone Fold में बाहर की तरफ 5.5-इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि अंदर की फोल्डेबल स्क्रीन का साइज 7.8 इंच हो सकता है। इस डिवाइस का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका क्रीज-फ्री लुक बताया जा रहा है, जो मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोंस की सबसे बड़ी कमजोरी माना जाता रहा है।

डिजाइन

iPhone Fold के डाइमेंशंस भी सामने आए हैं। लीक के मुताबिक, यह फोन फोल्ड होने पर करीब 9mm मोटा हो सकता है। जबकि अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.5mm रह सकती है। यह इसे अब तक के सबसे स्लिम बुक-स्टाइल फोल्डेबल्स डिवाइस में से एक बना सकती है।

कैमरा

फोन के रियर में डुअल कैमरा मिल सकता है। जो iPhone Air जैसे कैमरा मॉड्यूल में हो सकता है। इसके साथ एक कैमरा कवर डिस्प्ले पर और एक इंटरनल स्क्रीन पर दिया जा सकता है। यह भी बताया गया है कि इसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा नहीं होगा।

परफॉरमेंस

iPhone Fold में ग्रहकों को बड़ा अपग्रेड मिल सकता है। लीक के अनुसार, इसमें Apple का आने वाला A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें दूसरी जनरेशन का C2 मॉडेम और हाई-डेंसिटी बैटरी मिल सकती है। जिससे बेहतर बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Apple इस फोल्डेबल iPhone में Face ID को स्किप कर सकता है। इसकी जगह इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। जिसे पावर बटन में इंटीग्रेट किया जा सकता है। वहीं, टिपस्टर के अनुसार, Apple पावर बटन को डिवाइस के टॉप में शिफ्ट कर सकता है।

Read Also: 200MP कैमरा के साथ आ सकता है Realme 16 Pro Plus, MRP हुआ लीक!

कलर ऑप्शंस और कीमत

iPhone Fold को सिर्फ ब्लैक और वाइट रंगों में पेश किए जाने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, इसकी कीमत $2,000 से $2,500 यानी करीब 2 लाख 24 हजार रुपये होने का अनुमान है। जो इसे अब तक के सबसे महंगे iPhones में से एक बना सकता है।

iPhone Fold उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो Apple इकोसिस्टम में रहते हुए प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक फोल्डेबल लेने की इच्छा रखते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर आगामी  Samsung Galaxy Z Fold सीरीजHonor Magic V6 और Google Pixel 10 Pro Fold जैसे मॉडल्स से होने की संभावना है।

Leave a Comment