Janmashtami 2025 Date:- 2025 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तिथि 15 अगस्त की रात 11:49 बजे से प्रारंभ होकर 16 अगस्त की रात 09:34 बजे तक रहेगी। चूंकि श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था, इसलिए निशिता काल में उनकी पूजा का विशेष महत्व है। इस शुभ दिन को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाकर श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करें।
पूजन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य अरविंद मिश्र के अनुसार, 15 अगस्त को रात्रि 11 बजकर 49 मिनट पर अष्टमी तिथि शुरू होगी, जो 16 अगस्त रात्रि 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी.
जन्माष्टमी 2025 को कौन से बन रहे हैं योग
16 अगस्त की रात्रि और 17 अगस्त की भोर में सुबह 4 बजकर 38 मिनट से सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ज्वालामुखी योग भी रहेगा. बाकी 2 तो शुभ योग हैं, लेकिन ज्वालामुखी योग अशुभ है, जिससे बचने के लिए आपको भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा से पहले विघ्नहर्ता श्री गणेश ओर संकट मोचन हनुमान जी की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा.
जन्माष्टमी का पर्व पूरे भारत में धूम-धाम के साथ मनाया जाता है लेकिन मथुरा और वृंदावन में यह उत्सव भव्य होता है जिसमें शामिल होने देश-विदेश से लोग आते हैं.

