अगर आप सुबह के नाश्ते में हेल्दी और पौष्टिक विकल्प की तलाश में हैं, तो काले चने की चटपटी चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
Kala Chana Chaat Recipe:-काले चने पोषक तत्वों का खजाना होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। खास बात यह है कि इस हेल्दी नाश्ते को तैयार करने के लिए न तो तेल की जरूरत होती है और न ही ज्यादा मसालों की।
नियमित रूप से काले चने का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। यही वजह है कि यह वजन घटाने वालों के लिए भी एक आदर्श फूड माना जाता है। इसके अलावा काले चने ब्लड शुगर कंट्रोल रखने, कमजोरी दूर करने और दिनभर एक्टिव बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
काला चना है पोषक तत्व से भरपूर
काले चने में कई पोषक तत्व होते हैं, जिनमें प्रोटीन, फ़ाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन, और खनिज शामिल हैं। काले चने में आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैंगनीज़, फ़ॉस्फ़ोरस, और कॉपर जैसे खनिज होते हैं। 100 ग्राम काले चने में लगभग 57 से 150 मिलीग्राम तक कैल्शियम होता है। यह कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम के साथ मिलकर हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है। 100 ग्राम काले चने में 20-22 ग्राम प्रोटीन होता है। यह बालों, त्वचा, और नाखूनों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। चना, एनीमिया से बचाने और शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करता है।
चना चाट बनाने के लिए सामग्री
काला चना भीगा हुआ, 1 टमाटर, 1 प्याज, धनिया की पत्ती, हरी मिर्च, एक चम्मच नींबू का रस, नमक स्वाद अनुसार
Suji Dahi Chila Recipe: सूजी और दही से बना ऐसा टेस्टी नाश्ता जो सबके मन को भाये, यहां देखें रेसिपी
चना चाट बनाने की विधि
- सबसे पहले काले चने को कूकर में डालकर करीब 5 से 6 सीटी लगा लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप इन चनों को उबालें तो उसमें थोड़ा सा नमक जरूर डाल दें ताकि चने और काले ना हो जाएं।
- 5 से 6 सीटी लगाने के बाद जब कूकर से सीटी निकल जाए तो कूकर का ढक्कर खोल दें।
- अब छन्नी से चना का पानी छान लें और उसे एक बड़े बतर्न में रखें।
- अब इसमें टमाटर, प्याज, धनिया की पत्ती, हरी मिर्च कटी हुए, नींबू और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब आपका उबला हुआ चना खाने के लिए एकदम तैयार है। इसे आप शाम की चाय के साथ या फिर सुबह नाश्ते में भी खा सकते हैं।

