कटनी में कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, 4 की मौके पर मौत, 5 घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Katni Accident News:- मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कटनी जिले में एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें चार युवकों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे जगतपुर-उमरिया मार्ग पर हुई। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

कुछ समय के लिए यातायात भी हुआ बाधित

बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि चार युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया। 

उमरिया जिले के अलग-अलग गांव के निवीसी थे मृतक

घटना की सूचना मिलते ही पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार चारों युवकों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान धीरेंद्र सिंह (18), रामकिशोर सिंह (26), रामदास सिंह (18) और इंद्रभान सिंह (25) के रूप में हुई है। वे उमरिया जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी थे। 

Read Also:- जबलपुर हाईकोर्ट में चौंकाने वाला मामला: भ्रूण लेकर पहुंचा व्यक्ति, बोला– बच्चे के बाद अब मेरी बारी

कार में सवार पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल

परिजनों के अनुसार रामकिशोर, रामदास और इंद्रभान मजदूरी का काम करते थे और सोमवार को महाराष्ट्र से लौटे थे। उन्होंने बताया कि धीरेंद्र उन्हें लेने मोटरसाइकिल से कटनी रेलवे स्टेशन गया था, जहां से लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे में कार में सवार पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बड़वारा के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Comment