​Khatron Ke Khiladi 15 में लगाएंगे ये सितारे, जानें लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल?

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Khatron Ke Khiladi 15:- कलर्स टीवी का पसंदीदा रियलिटी शो में से एक ‘खतरों के खिलाड़ी’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। अब मेकर्स सीजन 15 के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। इसी के चलते मेकर्स अब शो के लिए धुरंधर ढूँढने में जुट गए। लगातार खबरें आ रही हैं कि टीवी के इन स्टार्स को मेकर्स ने अप्रोच किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस लिस्ट में कृशाल आहूजा से लेकर अविनाश मिश्रा तक का नाम शामिल है।

ईशा सिंह

बिग बॉस 18 के बाद ईशा सिंह को फैंस वापिस स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। हाल ही में खबर आई कि मेकर्स ने ईशा सिंह को शो का हिस्सा बनने के लिए न्योता भेजा है

गुल्की जोशी

मैडम सर शो फेम एक्ट्रेस गुल्की जोशी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मेकर्स चाहते हैं कि एक्ट्रेस शो में कदम रख अपने डर का सामना करें।

कृशाल आहूजा

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए सबसे पहले अप्रोच कृशाल आहूजा को किया था। एक्टर इन दिनों सीरियल ‘झनक’ में अनिरुद्ध का किरदार निभा रहे हैं, जिसे खूब प्यार मिल रहा है।

अविनाश मिश्रा

शो ‘बिग बॉस 18’ के बाद अविनाश मिश्रा को खतरों के खिलाड़ी 15 का ऑफर भेजा गया है। इन खबरों को खुद अविनाश ने एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकारा था कि उन्हे एक रियलिटी शो का ऑफर मिला है।

चुम दरांग

फैंस चाहते हैं कि करण वीर मेहरा की तरह उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चुम दरांग भी शो का हिस्सा बने। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 18 के बाद दोनों आज भी रिलेशनशिप में हैं।

Read Also:- सलमान खान की Sikandar Trailer रिलीज की तारीख पक्की! – जानें कब और कहां देखें!

अभिषेक मलहान

बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनलिस्ट अभिषेक मलहान भी रोहित शेट्टी के शो के लिए परफेक्ट हैं। अभिषेक भी अब यूट्यूब के साथ-साथ टीवी दुनिया का चमकता सितारा बन गए हैं।

समर्थ जुरैल

टीवी एक्टर समर्थ जुरैल खतरों के खिलाड़ी 14 के पिछले सीजन में नजर आने वाले थे। हालांकि चोट लगने के कारण वो शो का हिस्सा नहीं बन पाए।

रियाज अली

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया सेंसेशन रियाज अली खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन में नजर आने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 27.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। टिकटॉक से उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया था और वहीं से धीरे-धीरे वह सोशल मीडिया के स्टार बन गए। अब बताया जा रहा है कि वह शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

Leave a Comment