1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 19वीं किस्त अगले सप्ताह जारी होने की तैयारी है। उम्मीद है कि साल के आखिरी महीने को देखते हुए यह किस्त 10 दिसंबर से पहले महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी।
Ladli Behna Yojana: महिला सशक्तिकरण की पहल
मध्य प्रदेश सरकार की यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई प्रमुख योजनाओं में से एक है।
- इस योजना को मई 2023 में लॉन्च किया गया था।
- शुरुआत में महिलाओं को ₹1,000 प्रति माह दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹1,250 कर दिया गया।
- अब तक 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
Ladli Behna Yojana क्या नए साल में राशि बढ़ेगी?
नए साल से पहले योजना की राशि बढ़ाने की चर्चा जोरों पर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, सरकार योजना के तहत दी जाने वाली मासिक सहायता को ₹3,000 या ₹5,000 तक बढ़ाने का लक्ष्य रख रही है। इसका औपचारिक ऐलान बजट 2025 में किया जा सकता है।
Ladli Behna Yojana योजना की प्रगति पर एक नजर
- योजना का शुभारंभ शिवराज सिंह चौहान सरकार ने किया।
- 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को इसका लाभ मिलता है।
- पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी की गई थी।
- रक्षाबंधन 2023 पर सहायता राशि बढ़ाकर ₹1,250 कर दी गई।
- अतिरिक्त ₹250 की विशेष आर्थिक सहायता अगस्त 2023 और 2024 में भी दी गई।
- जून 2023 से नवंबर 2024 तक कुल 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
117 KMPL के चकाचौंद माइलेज वाली EV स्कूटर बस 59,999 रुपये में,Honda Activa की लगा देगी भीख
Ladli Behna Yojanaयोजना में नाम कैसे चेक करें?
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Application and Payment Status” विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर या सदस्य ओवरऑल नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
- “Search” विकल्प पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपकी पेमेंट स्टेटस दिखाई देगी।
Ladli Behna Yojana योजना का महत्व
लाड़ली बहना योजना ने लाखों महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। भविष्य में इस योजना को और बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।