Ladli Behna Yojana :- 8 मार्च शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम मोहन यादव ने 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 22वीं किस्त के 1552.73 करोड़ की राशि और 26 लाख बहनों के खाते में सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 55.95 करोड़ की राशि अंतरित कर दी है। अब अगली किस्त अप्रैल में जारी होगी।
लाड़ली बहना योजना क्या है?
मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं के विकास हेतु मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है, इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,250 रूपये प्रदान किये जाते हैं। लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप स्वावलम्बी बनाना, महिलाओं एवं उनपर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखना है। जिसके कारण परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका भी प्रोत्साहित होगी।
लाड़ली बहना योजना में हर माह मिलते है 1250 रु –
- लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
- इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। - लाड़ली बहनों को जून 2023 से मार्च 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 22 किश्तों का अंतरण किया गया है। जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक लाड़ली बहनों के खाते में 22 हजार 227.89 करोड़ की राशि जारी की गई है।इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया।
Read Also – Aaj ka Gold Silver Rate : आज मंगलवार 11 मार्च को सस्ता हुआ सोना, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट –
आवश्यक दस्तावेज –
- समग्र आईडी
- बैंक खाता
- बैंक खाता आधार लिंक और डीबीटी सक्रिय
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- अन्य दस्तावेज़ (यदि आवश्यक हो)
ऐसे लिस्ट में चेक करें अपना नाम, पैसा मिलेगा या नहीं –
- लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।