लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी; भाई दूज पर बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Ladli Behna Yojana 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को गुना जिले के बीनागंज पहुंचे, जहां कुंभराज सिंचाई परियोजना को लेकर धन्यवाद सभा में शामिल हुए। यहां उन्होंने बहनों को भाई दूज पर 1500 रुपए देने की बड़ी घोषणा की, जिसे 2028 तक बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। सीएम ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और गुना की सांस्कृतिक विविधता की भी सराहना की।

कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया और गुना के प्रसिद्ध गुलाब व धनिया की विशेष रूप से प्रशंसा की।

लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana 2025)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभा में कहा कि दिवाली के बाद भाई दूज से बहनों को 1500 रुपए दिए जाएंगे, और आने वाले सालों में यह बढ़कर 3000 रुपए प्रतिमाह हो जाएगा। उन्होंने गोशाला के लिए 12 लाख रुपए और स्वास्थ्य सहायता के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। सभा में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया। कुंभराज सिंचाई परियोजना की चर्चा करते हुए सीएम ने बताया कि इससे मध्य प्रदेश और राजस्थान के 13-13 जिलों को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने गुना के गुलाब और धनिया की गुणवत्ता की खुले मंच से तारीफ भी की।

भाई दूज से हर महीने मिलेंगे 1500 रूपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुंभराज परियोजना पर बोलते हुए कहा कि यह योजना मध्यप्रदेश और राजस्थान के 13-13 जिलों को लाभ पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नदियों के संसाधनों का प्रभावी तरीके से उपयोग कर कृषि, उद्योग और पेयजल की जरूरतों को पूरा करने में जुटी है।

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कभी अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परियोजना का उपहास उड़ाने वाले ही आज उसी सोच की सफलता देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केन-बेतवा लिंक योजना पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च कर उस सपने को हकीकत में बदला है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले पांच वर्षों में गुना जिले के हर गांव और तहसील तक सिंचाई और पीने के पानी की सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में 4 करोड़ नए घर प्रदान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत दिवाली के बाद भाई दूज से बहनों को 1500 रुपए की राशि दी जाएगी, जिसे चरणबद्ध रूप से बढ़ाकर वर्ष 2028 तक 3000 रुपए किया जाएगा।

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज 26 जुलाई का ताजा भाव

सिंचाई और विकास के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला (Ladli Behna Yojana 2025)

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक किसानों को सिंचाई के लिए तरसाया, जबकि भाजपा सरकार ने बीते दो दशकों में सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 55 लाख हेक्टेयर कर दिया। सीएम ने भरोसा दिलाया कि आने वाले पांच वर्षों में गुना जिले की हर तहसील और गांव को सिंचाई और पेयजल की सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परियोजना का मजाक उड़ाने और राम मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाने के आरोप लगाए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा परियोजना को एक लाख करोड़ के बजट से साकार करने की बात कही।

Leave a Comment