Ladli Behna Yojana 2026- इस दिन लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये, जाने पूरी ख़बर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Ladli Behna Yojana 2026:- मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में मार्च महीने की किस्त राशि भेजी जाने वाली है। शुक्रवार 13 मार्च को प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को योजना की 34वीं किस्त जारी की जाएगी। इस दिन लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

इस किस्त का वितरण ग्वालियर जिले के भितरवार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीबीटी (Direct Benefit Transfer) तकनीक के माध्यम से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजेंगे। सरकार का उद्देश्य योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

इससे पहले योजना की आखिरी यानी 33वीं किस्त के तहत भी सरकार ने 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को बड़ी राहत दी थी। उस समय लाभार्थी महिलाओं के खातों में कुल 1836 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई गई थी। लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने दी जाने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के घरेलू खर्च, बच्चों की जरूरतों और छोटी-मोटी आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। अब लाभार्थी महिलाओं को 34वीं किस्त का इंतजार है, जो 13 मार्च को उनके खातों में पहुंच जाएगी।

लाड़ली बहना योजना के बारे में

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी।10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी।
  • वर्तमान में सामान्य हितग्राही महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह (18000 रु सालाना) दिए जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं।
  • योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार में उनके निर्णय अधिकार को मजबूत करना तथा स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सतत सुधार सुनिश्चित करना है।
  • योजना की शुरुआत में 1000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपये किया गया।
  • इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः 250 रुपये की वृद्धि की गई।
  • इसके अतिरिक्त अगस्त 2023, 2024 व 2025 में रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपये की विशेष सहायता राशि भी बहनों को प्रदान की गई।
  • पात्र लाभार्थी अधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ के जरिए अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Weather News Today: मध्य प्रदेश में बढ़ रहा तापमान, 14 मार्च को सक्रिय होगा नया सिस्टम

कौन है योजना के लिए पात्र:

मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हो। विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाएं पात्रता के दायरे में आती हैं। स्वयं का बैंक खाता होने का साथ बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए। समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई होना चाहिए।

कौन है योजना के लिए अपात्र:

स्वयं/ परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो या आयकरदाता हो। जिनके पास संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो। ​जिनके परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो। स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्‍डल/ स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्‍थाईकर्मी/ संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।

लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
    क्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
    मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

Leave a Comment