Lava Bold 2 5G हुआ लॉन्च: 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ कीमत ₹13,999

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Lava Bold 2 5G Launch:- भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपनी ‘Bold’ सीरीज़ के तहत भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन, Lava Bold 2 5G लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में पेश किया गया है, जिसमें दमदार स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे एक स्लिम प्रोफ़ाइल के साथ डिज़ाइन किया है, जिसकी मोटाई लगभग 7.55mm है। डिवाइस के पिछले पैनल पर एक हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जबकि सामने की तरफ पंच-होल डिज़ाइन मिलता है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा: Feather White और Midnight Black। आइए, इसकी कीमत, फ़ीचर्स और उपलब्धता से जुड़ी डिटेल्स पर करीब से नज़र डालते हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Lava Bold 2 5G में 6.67 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे कंपनी के अनुसार तेज परफॉरमेंस और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है।

कैमरा

Lava Bold 2 5G फोन के बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें Sony सेंसर शामिल है। इसके साथ एक अतिरिक्त सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

स्टोरेज

Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन 6GB RAM के साथ आता है, जिसमें 6GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है, यानी ग्राहक कुल मिलाकर 12GB तक RAM का अनुभव पा सकते हैं। इसके साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Read Also: Xiaomi 17 5G की भारत में एंट्री, 6300mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स

सॉफ्टवेयर

Lava Bold 2 5G Android 15 पर आधारित क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के साथ आता है। कंपनी के अनुसार इसमें अनावश्यक ऐप्स या विज्ञापन नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग भी मिलती है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। Lava इस डिवाइस के साथ फ्री होम सर्विस की सुविधा भी दे रही है।

कीमत

Lava Bold 2 5G को भारत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के सिंगल वैरियंट 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 12,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन की सेल आने वाले 19 मार्च से Amazon पर शुरू होगी।

Leave a Comment