Lava Bold 2 5G Sale:- Lava का नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया था। जिसकी सेल 19 मार्च यानी आज से ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर शुरू कर दी गई है। किफायती कीमत और दमदार फीचर्स के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है।
कीमत :
Lava Bold 2 5G के सिंगल 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर्स के तहत इसे 12,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस पर बैंक ऑफर और ईएमआई जैसी सुविधाओं का लाभ भी लिया जा सकता है।
डिजाइन :
Lava Bold 2 5G को स्लिम और प्रीमियम लुक के साथ पेश किया गया है। इसकी मोटाई करीब 7.55mm है, जिससे यह हाथ में काफी हल्का और स्टाइलिश महसूस होता है। फोन के बैक पैनल पर हॉरिजेंटल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, फ्रंट में पंच-होल डिजाइन दिया गया है। यह स्मार्टफोन Feather White और Midnight Black जैसे दो कलर ऑप्शन में मिलेगा।
Vivo ने लॉन्च किए Y11 5G और Y21 5G, 6500mAh बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस
स्पेसिफिकेशंस :
6.67 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में खास फीचर माना जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए एक्सपीरियंस दे सकता है।
कैमरा :
Lava Bold 2 5G के बैक पर 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें Sony सेंसर शामिल है। इसके साथ एक सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
स्टोरेज :
यह स्मार्टफोन 6GB RAM के साथ आता है, जिसमें 6GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है। यानी यूजर्स को कुल मिलाकर 12GB तक RAM जैसा एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसके साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो USB Type-C के जरिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

