LPG Price Hike:- मार्च की शुरुआत में ही आम आदमी की जेब पर बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद, 7 मार्च एक और बड़ी खबर लेकर आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 मार्च से घरेलू LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। 14.2 kg वाले गैस सिलेंडर के दाम में ₹60 की बढ़ोतरी हुई है। 19 kg वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी ₹115 बढ़ गए हैं। आइए अलग-अलग शहरों में LPG के दामों पर एक नज़र डालते हैं।
बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
मीडिया रिपोर्ट्स के बताते दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 की जगह 913 रुपए का हो गया है। चेन्नई में इसकी कीमत 868.50 की जगह अब 928.50 हो गई है। मुंबई में इसकी कीमत 912.50 है जो पहले 852.50 थी। संशोधित दर आज से प्रभावी हो गई है।
Gold Silver Price: जानिए 7 मार्च को अपने शहर के 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
घरेलू के साथ-साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी वृद्धि देखने को मिली। दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1883 रुपए में मिलेगा जो पहले 1768.50 में मिल रहा था। मुंबई में इसकी कीमत 1720.50 से 1835 रुपए पर पहुंच गई है। चेन्नई में यह दाम 1929 से बढ़कर 2043.50 हो गए हैं। कोलकाता में इसकी कीमत 1990 रुपए हो गई है, जो पहले 1876.50 थी।
कब हुआ था बदलाव
बता दें कि इसके पहले केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव आ रहा था। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अप्रैल 2025 के पहले बदलाव हुआ था। अब अचानक हुई यह वृद्धि घरेलू और व्यावसायिक दोनों ही उपयोगकर्ताओं की जेब पर तगड़ा असर करने वाली है।

