Mahalaxmi 2025: घरों में हुआ महालक्ष्मी का पूजन, ढाई दिन होती है स्थापना

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Mahalaxmi 2025/’मुलताई। गणेशोसीत्सव के दौरान महाराष्ट्र की परंपरा के अनुसार पवित्र नगरी में भी ढाई दिनों के लिए महालक्ष्मी की स्थापना की जाती है। नगर में भी बड़ी संख्या में महालक्ष्मी की स्थपना घरों घर की गई है जिनका विधि विधान से पूजन किया गया। महालक्ष्मी की प्रतिमाओं के समक्ष भोग लगाया जाता है साथ ही आकर्षक साज सज्जा भी की जाती है। नगर में विजय खना, विजय सावरकर, श्याम हिमते तथा विशु महाराज सहित विभिन्न स्थानों पर महालक्ष्मी की विधि विधान से स्थापना की गई तथा पूजन पाठ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रतिवर्ष गणेशोत्सव के दौरान महालक्ष्मी की दो प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। महालक्ष्मी का आकर्षक साज श्रंगार किया जाता है तथा भोग लगाया जाता है। इस दौरान महालक्ष्मी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं तथा दर्शन एवं पूजन कर पुण्यलाभप्राप्त करते हैं। नगर में वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है जिसका गणेशोत्सव के दौरान निर्वहन किया जाता है। श्रद्धालुओं ने बताया कि महाराष्ट्र से करीब होने के कारण महाराष्ट्रीयन परंपरा का पवित्र नगरी में पालन किया जाता है।

Betul Update News- जंगली जानवर कर रहे खड़ी फसलों को खराब, किसान परेशान

Leave a Comment