दर्दनाक हादसा; मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर कुएं में गिरा; 6 लोगों की मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Maharashtra Accident News:- महाराष्ट्र के हिंगोली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां खेत के मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा हिंगोली और नांदेड़ जिले की सीमा पर अलेगांव शिवरा में शुक्रवार सुबह 9 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मजदूरों को खेत ले जाते हुए ट्रैक्टर ने अपना कंट्रोल खो दिया और कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

स्लिप होकर कुएं में गिरा ट्रैक्टर:

घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच घटी जब ट्रैक्टर पर सवार महिलाएं खेतों की ओर जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इलाके में हुई बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी जिससे ट्रैक्टर का टायर स्लिप हो गया और चालक संतुलन खो बैठा। इसके बाद ट्रैक्टर सीधे पानी से भरे कुएं में गिर गया। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रैक्टर पूरी तरह से पानी में समा गया और उसका केवल एक टायर ऊपर दिख रहा था।

छात्र के पिता के साथ शिक्षक का प्रेम प्रसंग; लाखों की ब्लैकमेलिंग, फिर जो हुआ…

बचाव कार्य जारी:

घटनास्थल पर हिंगोली और नांदेड पुलिस की टीमें पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य जारी है। हालांकि अब तक किसी शव का पता नहीं चल पाया है और ट्रैक्टर भी पूरी तरह से पानी में समा गया है। ट्रैक्टर और ट्रॉली को बाहर निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया है और अन्य बचाव दलों की मदद ली जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रैक्टर में कितने लोग सवार थे।

आसपास के गांवों में मचा हड़कंप :

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं हिंगोली जिले के वसमत तालुका के भुज गांव की रहने वाली थीं। ये महिलाएं ट्रैक्टर से हल्दी की फसल की कटाई के लिए आसपास के खेतों में जाती थीं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Leave a Comment