ताप्ती तट तप्तेश्वर मंदिर में भगवान शिव का दुल्हे का श्रृंगार बना आकर्षण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                          सुबह से शाम तक मंदिरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, हुआ अभिषेक

Mahashivratri/मुलताई। महाशिवरात्री पर्व पर पवित्र नगरी में ताप्ती तट स्थित शिव मंदिरों में पूजन एवं अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा पूरे दिन पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। प्राचीन तप्तेश्वर मंदिर में महाशिवरात्री पर्व पर भगवान शिव का विशेष रूप से दुल्हे का श्रृंगार किया गया जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र रहा। मंदिर समिति के हनी भार्गव ने बताया कि इस पावन अवसर पर भगवान शिव का दुल्हे का श्रृंगार किया गया जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा इस अवसर पर शिवलिंग पर साफा बांधकर तथा दुल्हे का श्रंगार कर दुल्हे का स्वरूप स्वरूप दिया गया। संदीप भार्गव ने बताया कि भगवान का यह रूप देखने के लिए लोगों में खासा आकर्षण रहा। इधर चिंतेश्वर मंदिर एवं तप्तेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे ब्रम्हमुहुर्त से ही पूजन एवं अभिषेक प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर मंदिरों की भी विशेष साज सज्जा की गई। शाम को ताप्ती तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। शिव भक्त चिंटू खन्ना ने बताया कि महाशिवरात्री पर अल सुबह पूजन एवं अभिषेक से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है इसलिए नगर सहित पूरे क्षेत्र से श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंचकर शिव आराधना करते हैं।

Read Also: महाशिवरात्री पर पवित्र नगरी में सांप्रदायिक सद्भाव कीं बही बयार

Leave a Comment