Mahashivratri 2026: महाशिवरात्री पर हिंदू युवा मंच द्वारा मरही माता मंदिर में त्रिशूल की स्थापना

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                धूमधाम से निकलेगी भगवान शिव की शोभायात्रा, झांकियां होगी आकर्षण

 Mahashivratri 2026/मुलताई। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 15 फरवरी को हिंदू युवा मंच द्वारा भव्य त्रिशूल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इस वर्ष मरही माता मंदिर में त्रिशूल की स्थापना की जाएगी। हिंदू युवा मंच के नरेन्द्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मंच के सदस्यों ने बैठक आयोजित ली जिसमें कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होने बताया कि त्रिशूल यात्रा में भगवान शिव की शोभायात्रा के साथ झांकियां आकर्षण का केन्द्र होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी तथा मासोद रोड स्थित मरही माता मंदिर पहुंचेगी जहां विधि विधान से त्रिशूल की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर हिंदू युवा मंच के सदस्यों में भारी उत्साह व्याप्त है। कार्यक्रम के दौरान को स्वच्छ रखने वाले नगर पालिका के सफाईकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों एवं गणमान्य नागरिकों का भी सम्मान किया जाएगा। गाजे बाजे एवं डीजे सहित धूमधाम से प्रतिवर्ष महाशिवरात्री पर्व पर निकलने वाली त्रिशूल यात्रा नगरे का प्रमुख आकर्षण होता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस वर्ष भी यह आयोजन भव्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की गई है।

Read Also: गोवंश से भरा वाहन पकड़ाया, गोवंश तस्करी नाकाम

Leave a Comment