Makhana Smoothie Recipe: हड्डियां होंगी मजबूत! घर पर बनाएं कैल्शियम से भरपूर मखाना स्मूदी, जानें आसान रेसिपी –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Makhana Smoothie Recipe:- अगर आपकी हड्डियां कमज़ोर हैं, तो अपनी डाइट में मखाना शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं। ऐसे में, मखाना कैल्शियम की इस कमी को पूरा करके हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। आप भुने हुए मखाने खा सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे स्मूदी के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मखाना स्मूदी के लिए सामग्री

एक कप मखाना, 2 चम्मच मूंगफली, एक सेब, एक केला, एक खजूर, एक गिलास दूध, एक चम्मच भिगोया हुआ चिया सीड्स, बादाम और काजू के टुकड़े

कैसे बनाएं मखाना स्मूदी?

  • पहला स्टेप: मखाना स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले मखाना और मूंगफली को भून लें। मूंगफली के छिलके निकाल कर साफ़ करें। 
  • दूसरा स्टेप: अब, मिक्सर जार में भुना हुआ मखाना और मूंगफली, एक खजूर, एक टुकड़ों में कटा हुआ सेब, एक केला, बादाम और काजू के टुकड़े डालें और इन्हें अच्छी तरह से ग्राइंडर में पीसें।
  • तीसरा स्टेप: अब एक गिलास में एक चम्मच भिगोया हुआ चिया सीड्स डालें और पीसा हुआ मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। आपका मखाना स्मूदी तैयार है। इसे कुछ सेब के टुकड़ों और ड्राइफ्रूट्स से गार्निश करें।

Read Also: चाय के साथ चाहिए कुछ स्पेशल? ट्राय करें मसालेदार कच्चे केले के सुपर क्रिस्पी पकौड़े

मखाना खाने के फायदे

मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। समें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो वजन कम करने में मदद करता है। मखाना हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। मखाने में मैग्नीशियम और पोटेशियम भी होते हैं, जो हड्डियों के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।मखाने में मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Leave a Comment