Mercedes-Benz CLA EV भारत में होगी लॉन्च, इसमें मिलेंगे पैनोरमिक रूफ और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Mercedes-Benz CLA EV:- जर्मनी की लग्ज़री कार निर्माता कंपनी, Mercedes-Benz, एक बार फिर भारतीय बाज़ार में अपनी लोकप्रिय CLA सीरीज़ को एक नए अवतार में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस बार, कंपनी Mercedes-Benz CLA EV को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक रूप में पेश करेगी। इस कार की लॉन्चिंग 24 अप्रैल, 2026 को निर्धारित है, और इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

यह कार CLA के पुराने पेट्रोल-डीजल (ICE) मॉडल की जगह लेगी, जिसे साल 2020 में बंद कर दिया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई CLA EV कंपनी की एंट्री-लेवल लग्जरी सेडान भी बन सकती है और यह A-Class Limousine, EQA और EQB जैसे मॉडलों को रिप्लेस कर सकती है.

डिजाइन में दिखेगा फ्यूचरिस्टिक लुक

Mercedes-Benz CLA EV का डिजाइन काफी स्टाइलिश और एरोडायनामिक होगा. सामने की तरफ क्लोज्ड ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल दी गई है, जिसमें चमकता हुआ Mercedes का लोगो मिलेगा. इसके साथ LED हेडलाइट्स और कनेक्टेड लाइट बार दिया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है. साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल और 18-इंच AMG अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं. यह कार कई रंगों में उपलब्ध होगी जैसे ब्लू, ब्लैक, व्हाइट, ग्रे और रेड.

इंटीरियर और फीचर्स

कार के अंदर पूरी तरह डिजिटल और प्रीमियम केबिन मिलेगा. इसमें 10.25-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 14-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. कुछ वेरिएंट में पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन भी मिल सकती है. इसके अलावा इसमें पावर्ड और हीटेड सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और टच कंट्रोल स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Read Also: Ola का बड़ा धमाका, 50 हजार से कम में बेच रही स्कूटर और बाइक – 

सेफ्टी में भी दमदार

Mercedes-Benz CLA EV में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे Euro NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है.

पावर और रेंज

भारत में कंपनी CLA 250+ वेरिएंट लॉन्च कर सकती है. इसमें 85 kWh बैटरी पैक और 268 hp की पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर होगी. यह कार करीब 792 किमी तक की रेंज दे सकती है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे लंबी रेंज वाली कारों में से एक बनाती है. फास्ट चार्जिंग की मदद से यह कार सिर्फ 20 मिनट में 400 किमी तक चलने लायक चार्ज हो सकती है. साथ ही, यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ लेती है. कुल मिलाकर, Mercedes-Benz CLA EV भारतीय बाजार में लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है.

Leave a Comment