Mercedes-Benz V-Class 2026:- Mercedes-Benz भारत में अपनी प्रीमियम कारों की रेंज को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर “Welcome to the Private Suite” टैगलाइन के साथ अपनी लग्ज़री MPV Mercedes-Benz V-Class को टीज़ किया है, जिससे संकेत मिलता है कि यह शानदार गाड़ी जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।
Mercedes-Benz V-Class खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो पारंपरिक सेडान और SUV से आगे बढ़कर एक ऐसी लग्ज़री कार चाहते हैं, जिसमें स्पेस, आराम और प्रीमियम अनुभव का बेहतरीन मेल मिले। यह MPV अपने विशाल केबिन, शानदार फीचर्स और बिजनेस-क्लास जैसी सीटिंग के लिए जानी जाती है।
कंपनी का यह कदम भारत में लग्ज़री MPV सेगमेंट को और मजबूत करेगा, वहीं हाई-एंड ग्राहकों को एक नया प्रीमियम विकल्प भी मिलेगा। लॉन्च के बाद यह गाड़ी उन लोगों के बीच खास पसंद बन सकती है, जो फैमिली ट्रैवल या बिजनेस ट्रिप में लग्ज़री और आराम दोनों चाहते हैं।
TVS RTX 300 ने मचाया धमाल! 2026 Indian Motorcycle Of The Year बनकर एडवेंचर सेगमेंट में रचा इतिहास
डिजाइन:
Mercedes-Benz V-Class का बाहरी डिज़ाइन मिनिमल लेकिन बेहद एलिगेंट हो सकता है। फ्रंट में बड़ी सिग्नेचर ग्रिल, LED हेडलाइट्स और Mercedes का थ्री-पॉइंटेड स्टार इसे एक प्रीमियम रोड प्रेज़ेंस दे सकता है। उम्मीद है कि साइड प्रोफाइल में स्लाइडिंग डोर्स इसे खास बनाएंगे जो न सिर्फ सुविधा देंगे बल्कि इसकी MPV पहचान को भी मजबूत करेंगे। रियर सेक्शन में LED टेललाइट्स और क्लीन डिजाइन इसे एक लग्ज़री वैन की फील देने वाले है।
इंजन और परफॉर्मेंस:
भारत में Mercedes-Benz V-Class के लिए डीज़ल इंजन ऑप्शन की संभावना सबसे अधिक है क्योंकि यह सेगमेंट टॉर्क और लॉन्ग-डिस्टेंस कंफर्ट को प्राथमिकता देता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Mercedes-Benz V-Class 2.0-लीटर डीज़ल इंजन के साथ आती है जो स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देता है। इसका सस्पेंशन सेट-अप खासतौर पर कम्फर्ट-ओरिएंटेड है जिससे खराब सड़कों पर भी केबिन में बैठे यात्रियों को झटके महसूस नहीं होते।
सेफ्टी फीचर्स:
Mercedes-Benz हमेशा से सेफ्टी को प्राथमिकता देती आई है और Mercedes-Benz V-Class भी इससे अलग नहीं होगी। इसमें कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है जैसे मल्टीपल एयरबैग्स, ABS, ESC, ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स और पार्किंग असिस्ट फीचर्स। बड़े साइज के बावजूद, यह MPV ड्राइव करने में आसान और सुरक्षित अनुभव देने के लिए डिजाइन की गई है।
भारत में पोजिशनिंग और संभावित कीमत
Mercedes-Benz V-Class को भारत में एक अल्ट्रा-प्रीमियम MPV के तौर पर पोजिशन किया जाएगा। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹90 लाख से ₹1.2 करोड़ के बीच हो सकती है जो इसके वेरिएंट और फीचर लिस्ट पर निर्भर करेगी। यह Mercedes-Benz V-Class उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो आम लग्ज़री कार से आगे बढ़कर एक एक्सक्लूसिव और स्पेस-ओरिएंटेड वाहन चाहते हैं।

