Merry Christmas 2024: शिमला जैसी स्नोफॉल का मजा लेना है, तो दिल्ली की इन 5 जगहों पर जरूर जाएं

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Merry Christmas 2024: क्रिसमस के लिए घूमने के लिए एक अच्छी जगह का होना बहुत जरूरी है। आजकल हर कोई क्रिसमस की तस्वीरें क्लिक करके उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद करता है। कई बार लोग घूमने के साथ-साथ शॉपिंग भी करते हैं और खाने के शौकीन लोग कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं। इसके लिए आप दिल्ली एनसीआर की कुछ जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। जहां आप क्रिसमस और बर्फ का मजा ले सकते हैं। आइए जानें इस क्रिसमस आप कहां जा सकते हैं…

वांगडे कैफे, मजनू का टीला

क्रिसमस के मौके पर वांगडे कैफे जाएं। इस मौके के लिए यहां कुछ खास इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा आप यहां स्वादिष्ट खाने और बर्फ का मजा ले सकते हैं। यहां की सजावट आपको क्रिसमस का माहौल देगी। खाने में आप मसालेदार रेमन नूडल्स, मशरूम, टोफू, बोक चोय और कई अन्य चीजें ट्राई कर सकते हैं। हम आपको बता दें कि आप यहां दोपहर 2 बजे से बर्फबारी का मजा ले सकते हैं।

फियाबा कैफे, नोएडा सेक्टर 116
फियाबा कैफे नोएडा सेक्टर 116 में स्थित है जो बाहर से बेहद खूबसूरत दिखता है। यहां का खाना भी बेहद स्वादिष्ट होता है जो लोगों को पसंद आता है और आपको भी जरूर पसंद आएगा। क्रिसमस के मौके पर यहां कुछ खास इंतजाम किए गए थे। तो इस दिन अपने दोस्तों के साथ बर्फ का मजा लेने जरूर जाएं। आप यहां कभी भी स्नोफॉल देखने जा सकते हैं।

बिग येलो डोर कैफे, फरीदाबाद
फरीदाबाद में बिग येलो डोर कैफे अपने आप में एक खास जगह है। यहां जाने के बाद आप क्रिसमस के मौके पर जरूर एन्जॉय करेंगे क्योंकि इस दिन यहां कुछ खास और बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। यहां जाने के बाद आप फरीदाबाद में रहने के दौरान शिमला और मनाली का मजा ले सकते हैं।

मेल्टेड कैफे, कड़कड़डूमा
कड़कड़डूमा में स्थित मेल्टेड कैफे दिल्ली का सबसे बेहतरीन कैफे माना जाता है। क्रिसमस के दिन आपको यहां जरूर जाना चाहिए क्योंकि इस मौके के लिए कुछ खास इंतजाम किए गए हैं। यहां आप स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ बर्फबारी का मजा भी ले सकते हैं।

क्रे कैफे, वसंत कुंज

दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित क्रे कैफे बाहर से बेहद खूबसूरत है और रात में और भी खूबसूरत दिखता है। यहां क्रिसमस के लिए लाइट और बर्फ के साथ कुछ बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। अगर आप भी बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो क्रिसमस के दिन जरूर जाएं और बर्फबारी का मजा लें।

Meta News: कमाल का चश्मा, इसे पहनकर आप अपने फोन पर आने वाले सभी SMS नोटिफिकेशन देख पाएंगे

Leave a Comment