Monsoon Update: दोपहर बाद झमाझम बारिश से किसानों को मिली राहत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

बारिश रूकने से फसलों को हो रहा था नुकसान

Monsoon Update/मुलताई। नगर में मंगलवार दोपहर के बाद झमाझम बारिश जहां फसलों के लिए लाभकारी रही वहीं किसानों को भी राहत मिली है। विगत कुछ दिनों से खराब मौसम के बावजूद बारिश नही होने से फसलों को नुकसान हो रहा था जिसके लिए बारिश की सख्त जरूरत बताई जा रही थी। विगत दो तीन दिनों से धूप तपने से मौसम में उमस बढ़ गई थी जो फसलों के लिए भी नुकसानदायक था। किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे कि पानी आए और फसलों को संजीवनी मिले। किसानों ने बताया कि वर्तमान में फसल बढ़ने के लिए बारिश की आवश्यकता है ऐसे समय यदि पानी नही बरसता है तो फसलों की बाढ़ प्रभावित हो सकती है। विगत कुछ दिनों से आसमान पर बादलों के छाए रहने के बावजूद बारिश बंद हो चुकी थी। मंगलवार भी सुबह से धूप तपने से उमस बढ़ गई थी लेकिन दोपहर के बाद फिल काले काले बादल घिर आए और झमाझम बारिश हुई जिससे किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश के बाद उमस गायब हो गई तथा मौसम में ठंडक घुल गई। किसानों ने बताया कि यदि लगातार बारिश नही भी हो लेकिन इसी तरह बीच बीच में वर्षा हो तो फसल तेजी से बढ़ेगी। इधर बारिश के कारण बैतूल रोड पर लगने वाला मंगलवार बाजार थोड़ा प्रभावित हुआ।

Betul Samachar: लोन की राशि अदा नहीं की तो कोर्ट ने भेजा जेल

Leave a Comment