MP News Today:- आगर मालवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिले के कानड़ कस्बे में अचानक जोरदार धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक घर में पानी गर्म करने वाले गीजर के फटने की वजह से यह धमाका हुआ। हालांकि गनीमत रही कि इस धमाके के दौरान घर में मौजूद लोग सुरक्षित हैं। इस हादे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
जोरदार आवाज के साथ फटा गीजर
दरअसल, जिले के कानड़ कस्बे में एक घर के अंदर अचानक जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि पानी गर्म करने वाला गीजर अचानक फट गया, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की छत भी टूटकर गिर गई है। इसके अलावा छत पर बनी रेलिंग तक मुड़ गई है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
Read Also-स्नूकर क्लब बना क्राइम स्पॉट: 2 नाबालिगों ने 10वीं के छात्र को घेरकर चाकू से किया हमला
क्षतिग्रस्त हुआ मकान का हिस्सा
तेज धमाके के कारण मकान की एक दीवार टूटकर बिखर गई और घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सुरक्षित बच गए। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में गीजर में तकनीकी खराबी के चलते विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Input- Internet

