मध्य प्रदेश में बादलों की एंट्री! 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP Weather News:- मध्य प्रदेश में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार (15 फरवरी, 2026) को कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.6°C करौंदी (कटनी) में दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान खंडवा में 34.1°C दर्ज किया गया। इसके अलावा, इंदौर में 11.5°C, ग्वालियर में 11.7°C, भोपाल में 13°C, उज्जैन में 13.5°C और जबलपुर में 14.3°C दर्ज किया गया।

सोमवार और मंगलवार को मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन 16 फरवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18-19 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसका असर ग्वालियर-चंबल, सागर और उज्जैन संभाग में महसूस किया जा सकता है।

इन जिलों में पारा 10 °C से नीचे (न्यूनतम)

  • करौंदी (कटनी) में 8.6 °C
  • पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 9.2 °C
  • कल्याणपुर (शहडोल) में 9.4 °C
  • रीवा में 9.6 °C
  • राजगढ़ में 10.0 °C

इन जिलों में तापमान 30 °C के पार (अधिकतम)

  • खंडवा में 34.1 °C
  • खरगौन में 34.0 °C
  • नर्मदापुरम में 32.8 °C
  • रतलाम में 32.2 °C
  • तालुन (बड़वानी) में 32.1 °C
  • इंदौर में 31.4 °C
  • ग्वालियर में 31.1 °C
  • जबलपुर में 30 °C

नए सिस्टम से फिर बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार

  • मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ, जो मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में एक ट्रफ के रूप में दिखाई दे रहा है, औसत समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। पश्चिमी जेट धारा, जिसकी केंद्रीय पवन गति लगभग 259 किमी/घंटा और जो औसत समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर स्थित है, उत्तर भारत के ऊपर बनी हुई है।
  • इसके असर से 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल व सागर और उज्जैन संभाग के छतरपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच  जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 19 फरवरी के आसपास अशोकनगर, गुना, भोपाल, इंदौर और राघवगढ़ में भी बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 से 3 °C तक का इजाफा हो सकता है।

Leave a Comment