MP Weather Today : मध्य प्रदेश में 2 दिन बारिश का अलर्ट! जानें अपने शहर का हाल –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP Weather Today :- मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आज शुक्रवार को भी जबलपुर, ग्वालियर, सागर और शहडोल संभाग में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 23 मार्च तक मौसम का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

24 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। अचानक हुई इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रबी की फसल को भारी नुकसान की आशंका है। मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश में लू चलने की संभावना है। अप्रैल और मई में लू का असर और भी ज्यादा रहेगा।

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में जाम है। राजस्थान और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर हवा के ऊपरी हिस्से में दो हवाएं बनी हैं। इसके अलावा दो ट्रफ लाइन ओडिशा और कर्नाटक तक जा रही हैं, जिससे पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है। फिलहाल 22-23 मार्च तक बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की स्थिति बनी रहेगी।

Read Also – Gold Rate Today: Gold खरीदने का है प्लान, तो पहले जान लीजिए 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट –

2 दिन इन जिलों में बारिश का अलर्ट

21 मार्च शुक्रवार को अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, दमोह, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडला, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मैहर और पांढुर्ना जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।22 मार्च शनिवार को शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट में गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Comment