MP Weather Today :- मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। कभी बारिश तो कभी गर्मी और उमस का दौर देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले जहां बारिश का मौसम थमा था तो उसके बाद एक बार फिर गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई थी।
अब एक बार फिर मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। फिलहाल बारिश थमी हुई दिखाई दे रही है लेकिन 24 जिलों में फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। वापस बारिश शुरू होना किसानों के लिए मुसीबत शुरू होने के बराबर है। दरअसल इस समय सोयाबीन की फसल खेतों में लगी हुई है। यह फसल सड़ने लगते हैं जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है।

ऐसा है मौसम का मिजाज – MP Weather Today
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कोंकण में एक ट्रफ लाइन बन रही है। यह मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्से में जाती दिखाई दे रही है। हवाओं में हल्की नमी देखने को मिल रही है और इनका वेग पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर है। इस कारण से प्रदेश के कई जिलों में हल्के बादल भी दिखाई दे सकते हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के उत्तर भारत की तरफ आने के संकेत भी दिए गए हैं।
यहां बारिश का अलर्ट – MP Weather Today
मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 24 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। बैतूल, खरगोन, बड़वानी, सीहोर, इंदौर, उज्जैन, अलीराजपुर, धार, रतलाम समेत दो दर्जन जिले ऐसे हैं, जहां बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिनों हुई बारिश की वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ है और फसल खेतों में सड़ रही है।
कब होगी मानसून की विदाई – MP Weather Today
कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी तो किया गया है। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक 5 अक्टूबर तक मानसून की विदाई हो सकती है। फिलहाल मानसून की मजबूत प्रणाली प्रदेश में सक्रिय नहीं है जिसके चलते बारिश हुई भी तो ज्यादा नहीं होगी। मौसम विभाग ने यह बताया है कि 5 अक्टूबर के बाद प्रदेश से धीरे-धीरे मानसून विदाई लेने लगेगा और सबसे पहले ग्वालियर चंबल से इसकी विदाई का अनुमान जताया गया है।