MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। कड़ाके की ठंड कम हुई और लोगों को राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में थे, लेकिन अब अचानक ठंड का असर कम हो गया है। न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है और कोहरे का असर भी कम हुआ है। आपको बता दें कि प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इनकी वजह से हवाओं का रुख बदल गया। बर्फीली हवाओं की दिशा बदलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई और ठंड का असर कम हुआ। सोमवार और मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, ठंड का असर फिर से महसूस किया जाएगा। ठंड और कोहरा मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड का असर कम हुआ है, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं रहेगा। प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी कोहरे का असर महसूस किया जा रहा है। ग्वालियर में घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। रीवा और टीकमगढ़ में भी कोहरे का ऐसा ही असर देखने को मिला। तापमान में मौजूदा वृद्धि जल्द ही कमी में बदल जाएगी और ठंड फिर से तेज हो जाएगी।
राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। खंडवा और खरगोन 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के साथ सबसे गर्म रहे। भोपाल 26 डिग्री, ग्वालियर 27 डिग्री, इंदौर 28.8, उज्जैन 29.2, दमोह 27 और जबलपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Mahakumbh के कैंप में किस वजह से लगी आग, जाने पूरा सच
कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य में मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी दी है। कुछ जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। भिंड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर में घना कोहरा देखने को मिलेगा। मऊगंज, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, सतना, रीवा, सिंगरौली जैसे जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा।