MP Weather Update : मध्य प्रदेश में फिर लुढ़का रात का पारा, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होते ही बढ़ेगी ठंड –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP Weather Update :- मध्य प्रदेश में मौसम के दो मिजाज देखने को मिल रहे हैं। दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है तो रात में सर्द हवाएं लोगों को ठंड का एहसास करा रही हैं। मौसम का यह अंदाज एक साथ ठंड और गर्मी का असर दिखा रहा है। दरअसल ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। MP Weather Update दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़े तापमान के कारण तेज धूप निकल रही है। वहीं कुछ जगहों पर रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। अगले 48 घंटों में एक बार फिर मौसम बदलेगा और कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का होगा असर – MP Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल सुबह शाम ठंड और दिन में तीखी धूप है वहीं कुछ जिले ऐसे हैं जहां से ठंड
गायब हो चुकी है। भोपाल, रीवा और उज्जैन में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस बन रहा है जिसके सक्रिय होते ही ठंड पड़ेगी और कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह विक्षोभ 29 फरवरी से प्रदेश में एक्टिव हो जाएगा। इसके एक्टिव होते ही शहडोल, ग्वालियर, रीवा, सागर, नर्मदापुरम जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Read Also :- Gold Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में आज कितना हुआ बदलाव, जानें 

ठंडी हवाओं का कहर – MP Weather Update

प्रदेश में इस समय दक्षिण पूर्वी हवाएं चल रही है। हालांकि, 48 घंटे में उत्तरी हवाएं फिर से सक्रिय नजर आ रही है। इसकी वजह से पश्चिम मध्य प्रदेश का तापमान गिर रहा है। राजस्थानी भोपाल में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई जिसकी वजह से ठंडक महसूस की गई। आने वाले 24 घंटे में इसी तरह का मौसम बना रहेगा उसके बाद तापमान बढ़ने वाला है।

Leave a Comment