मध्‍य प्रदेश में अगले 24 घंटों में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP NEWS :-अप्रैल माह में मध्य प्रदेश में पहले और दूसरे सप्ताह में बादल छाने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। दूसरे सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होगी और लू चलने की भी संभावना है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। बादल और बारिश के बाद अगले 5 दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का असर तेज होगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में पारा 2 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा, जबकि जबलपुर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर संभाग में गर्मी बढ़ेगी। अप्रैल माह में 7 से 10 दिन तक प्रदेश में लू का असर देखने को मिल सकता है।

आज इन जिलों में बादल/बूंदाबांदी आसार

  • पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से आज शुक्रवार को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुरना में मौसम बदला रह सकता है
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ निवाड़ी और मैहर जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल सकती है।

Gold Silver Rate: सोने के दाम में आई भारी गिरावट, चांदी की चमक भी घटी – 

MP मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास भी एक चक्रवात है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। आज शुक्रवार शनिवार से फिर मौसम साफ होने लगेगा। तापमान बढ़ने से गर्मी का असर तेज होगा।

अप्रैल के पहले हफ्ते का मौसम का हाल

  • अप्रैल के पहले हफ्ते में सभी जिलों रात का तापमान  सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा (21-24 डिग्री) बना रहेगा।
  • दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 42 डिग्री तक रह सकता है।
  • उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 38 से 41 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार है।

अप्रैल के दूसरे हफ्ते का मौसम का हाल

  • अप्रैल के दूसरे हफ्ते में इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा यानी 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  • भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान सामान्य यानी 22-24 डिग्री बना रहेगा।
  • इंदौर, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में तापमान सामान्य से बढ़कर 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • 2 से 3 दिन लू भी चल सकती है।  बारिश के आसार नहीं।वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छा सकते हैं।

अप्रैल के तीसरे हफ्ते का मौसम का हाल

  • पश्चिमी हवाओं के असर से इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
  • पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
  • 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है।

अप्रैल के चौथे हफ्ते का मौसम का हाल

  • उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
  • ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के असर से 3 से 4 दिन तक लू का असर देखने को मिल सकता है।

Leave a Comment