MP में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 19 जनवरी को सक्रिय होगा नया सिस्टम –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP Weather Update:- पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। बीते दिन प्रदेश भर में मौसम साफ और शुष्क रहा, लेकिन कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर और शाजापुर के गिरवर में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा, जबकि गिरवर में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रही।

ग्वालियर, भोपाल, खजुराहो (छतरपुर), सतना, रीवा और दतिया समेत कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, वहीं दिल्ली से मध्य प्रदेश आने-जाने वाली मालवा, झेलम और सचखंड एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी 2026 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

  • मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 232 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ, मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में एक ट्रफ़ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है।
  • 16 जनवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ आगे खिसक गया है। एक अन्य नए पश्चिमी विक्षोभ के 19 जनवरी 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 20 जनवरी के बाद कुछ हिस्सों में बादल छाने व हल्की बारिश (मावठा) की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ने का अनुमान है।

Gold Silver Price Today: जानिए 16 जनवरी को अपने शहर के 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव

कल्याणपुर और गिरवर में पारा पहुंचा 4.6°C

  • गुरुवार (15 जनवरी 2026) को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.3°C नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6°C कल्याणपुर (शहडोल) व गिरवर (शाजापुर) में दर्ज हुआ।
  • करौंदी (कटनी) में 4.7 °C, मंदसौर में 4.8 °C, चित्रकूट (सतना) व रीवा में 5.8 °C और खजुराहो (छतरपुर) में 6.2 °C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
  • राजगढ़, रीवा, दतिया व पचमढ़ी जिलों में तापमान 7 °C के आसपास रहा।
  • ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में भी 10 °C से नीचे तापमान पहुंचा।

Leave a Comment