MP Weather Update:– ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। बुधवार-गुरुवार रात (4-5 फरवरी, 2026) को लगभग आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। 30 से ज़्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा। गुरुवार को राजगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7°C रिकॉर्ड किया गया। खंडवा में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान 31.5°C रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा, मंदसौर में 7.8°C, रीवा में 7.2°C, खजुराहो में 8.2°C, और मुरैना और दतिया में 8.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। भोपाल और उज्जैन में तापमान 13°C, इंदौर में 13.2°C, जबलपुर में 13.5°C, और ग्वालियर में 9°C तक गिर गया। पिछले दिन रीवा, सतना और दमोह जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। शुक्रवार सुबह (6 फरवरी, 2026) को ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया। आज रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, मैहर और दमोह में कोल्ड डे की स्थिति रहने की उम्मीद है।
Gold-Silver की कीमत में आई गिरावट, जानें आज 6 फरवरी का ताजा भाव –
8 फरवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
- मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट (5 फरवरी 2026) के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों के मध्य एक ट्रफ के रूप में मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर उत्तर में अवस्थित है। पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत के ऊपर मध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 232 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं।
- एक अन्य नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी 2026 की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से फिर मावठा पड़ने के आसार हैं। फिलहाल 6 व 7 फरवरी को ग्वालियर-चंबल संभाग ,विंध्य क्षेत्र और मध्य हिस्से में हल्के से मध्यम कोहरे छाने की संभावना है। फिलहाल पश्चिमी हिस्से में बदलाव के आसार नहीं हैं, लेकिन पूर्वी मध्य प्रदेश में रातें और अधिक सर्द होने की संभावना है।

