मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में तेज हवाओं और ओलों की चेतावनी – 

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP Weather Update:– पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के असर से अगले 48 घंटों तक मध्य प्रदेश में बादल-बारिश की स्थिति बनी रहेगी। बुधवार (8 अप्रैल 2026) को 18 जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार (7 अप्रैल 2026) शिवपुरी, दतिया, धार, पीथमपुर और झाबुआ में बादल छाए रहे और बारिश हुई। रतलाम में धूल भरी आंधी चली।

बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा। खास करके ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न जिलों तथा राजगढ़, रायसेन, बैतूल आदि जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिसने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। हालांकि मोहन सरकार ने जिला कलेक्टर्स को मौसम के असमय बदलाव से हुए नुकसान का त्वरित आकलन करने के निर्देश दिए हैं ताकी किसानों को तत्काल सहायता और राहत उपलब्ध कराई जा सके।

बुधवार को 18 जिलों में अलर्ट

  • दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
  • ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
  • कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा और बाकी हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती है।

Gold-Silver की कीमत में आज आया उछाल, जान लें 10 ग्राम गोल्ड के ताजा भाव – 

48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, अप्रैल अंत में गर्मी दिखाएगी तेवर

मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ और अलग-अलग स्थान पर कई चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम शुष्क व साफ होगा। अप्रैल केतीसरे-चौथे हफ्ते में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में गर्मी अपना असर दिखाएगी। यहां तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी के तेवर सख्त देखने को मिल सकते हैं। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में भी गर्मी अपना असर दिखाएगी। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।

Leave a Comment