MPPSC 2025 : 16 फरवरी को होगी MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, जाने पूरी जानकारी –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MPPSC Prelims 2025 :- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2025, 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। सभी 52 जिलों में कलेक्टरों को MPPSC परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी। हर संभाग में परीक्षा के लिए एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाएगा। प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 11 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।

52 जिलों में MPPSC की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सामान्य अध्ययन का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं सामान्य अभिरुचि परीक्षण पेपर दोपहर 02.15 बजे से 4.15 तक होगा।

MPPSC Prelims Exam 2025 की परीक्षा इस बार इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और सागर समेत प्रदेश के 52 जिलों में आयोजित की जाएगी। सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र इंदौर में होंगे। जिन जिलों में परीक्षा नहीं होगी, वहां से अभ्यर्थियों को नजदीकी जिलों में परीक्षा देने जाना होगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

  • MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 भर्ती अभियान का लक्ष्य 158 पदों पर भर्ती करना है।
  • परीक्षा के माध्यम से 10 एसडीएम, 22 उप पुलिस अधीक्षक, 10 अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, 65 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 14 वित्त विभाग, 7 सहकारी निरीक्षक सहित 158 पद भरे जाएंगे।
  • इसमें 38 अनारक्षित, 24 एससी, 48 एसटी, 35 ओबीसी और 13 ईडब्ल्यूएस के लिए सीटें आरक्षित हैं।

IOCL Vacancy 2025: इंडियन ऑयल में 300 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू, जानें डिटेल  –

परीक्षा की सफलता के लिए जरूरी है ये बातें

  • अपने डोक्यूमेंट्स, जैसे एडमिट कार्ड, फोटो और पहचान पत्र पहले से तैयार रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
  • नियमों का पालन करें और परीक्षा के दौरान संयम बनाए रखें।

Leave a Comment