National Unity Day/मुलताई। भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर शुक्रवार की सुबह हाई स्कूल ग्राउंड से राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, एसडीएम, एसडीओपी एस.के. सिंह, तहसीलदार, थाना प्रभारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एस.के. चंदेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, भाजपा पदाधिकारी, बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी एवं नागरिक शामिल हुए। एकता दौड़ हाई स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, जयस्तंभ चौक, मुख्य मार्ग होते हुए फव्वारा चौक तक संपन्न हुई। समापन स्थल पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलते हुए हमें देश की एकता, अखंडता और समरसता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
Read Also: आज निकलेगी सोनोली खाटू श्याम मंदिर से निकलेगी भव्य निशान यात्रा

